बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का राज कायम! छावा का रिकॉर्ड ध्वस्त, तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार है। शुक्रवार को फिल्म के 15 दिन पूरे हुए। इसी के साथ धुरंधर ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। थिएटर्स में अपना तीसरा शुक्रवार देखने वाली किसी भी हिंदी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन नहीं किया है, जितना कल ‘धुरंधर’ ने किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी धुरंधर का जलवा देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रील्स बना रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को धुरंधर ने 25.30 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल 479.50 करोड़ कलेक्शन के साथ दूसरा हफ्ता खत्म किया था। तीसरे शुक्रवार को भी ये फिल्म स्लो होने के मूड में नहीं नज़र आई। सुबह से ही शोज़ ठीक-ठाक ऑक्यूपेंसी में रहे और शाम से फिर खूब भीड़ जुटी। ट्रेड रिपोर्ट्स का शुरुआती अनुमान है कि धुरंधर ने अपने तीसरे शुक्रवार को 22-23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। ये तीसरे शुक्रवार को हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड है। इससे पहले विक्की कौशल की छावा ने तीसरे शुक्रवार को 13.30 करोड़ कलेक्शन से ये रिकॉर्ड बनाया था। पर धुरंधर इससे कहीं आगे निकल गई है और अब 15 दिनों में धुरंधर का नेट कलेक्शन 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर गया है।