• Home
  • News
  • Do you know about husband wife's pension scheme of ten thousand rupees a month? apply like this

क्या आपको पता है पति पत्नी को दस हजार रुपए महीने वाली सरकार की इस पेंशन योजना के बारे में? ऐसे करें आवेदन

editor
  • Kanchan Verma
  • February 13, 2022 06:02 AM
Do you know about husband wife's pension scheme of ten thousand rupees a month? apply like this

क्या आपने पति पत्नी को एक साथ 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन देने वाली सरकारी पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना के बारे में सुना है? अगर नही तो ये खबर पढ़े और एनरोलमेंट जल्द करा लें। 2021-22 वित्तीय साल में अटल पेंशन योजना के तहत करीब 65 लाख लोग एनरोलमेंट करवा चुके हैं। जी हां! अटल पेंशन योजना के साथ 3.68 करोड़ लोग जुड़े 2015 में मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना को लॉन्च किया था और साढ़े छह सालों में 3.68 करोड़ लोग अटल पेंशन योजना में एनरोलमेंट करा चुके हैं. अटल पेंशन योजना में एनरोलमेंट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि पुरुषों महिलाओं का सब्सक्रिप्शन का अनुपात 56:44 है. और इसमें लगातार सुधार देखा जा रहा है।
 अटल पेंशन योजना मोदी सरकार की महत्कांक्षी योजना है जिसे 9 मई 2015 को वृद्धा अवस्था में सुरक्षित आय की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था. Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा है कि इस वित्त वर्ष में एक करोड़ लोगों को इस योजना के साथ जोड़ने का लक्ष्य है. और आने वाले समय में पेंशन सभी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। 
आपको बता दें अटल पेंशन योजना के में 18 से 40 साल के उम्र के लोग सब्सक्राइब कर सकते हैं. आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए. इस योजना में 60 साल के उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक न्यूनत्तम पेंशन का प्रावधान है. अगर योजना के सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पति-पत्नी को आजीवन पेंशन मिलता रहेगा और यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन का पूरा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाएगा।
 सबसे खास बात यह है कि अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो फिर इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसलिए अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है, तो फिर बुढ़ापे में आमदनी के लिए Atal Pension Yojana में निवेश कर सकते हैं. कोई भी भारत का नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है और अधिकतम 5000 रुपये तक पेंशन उठा सकते हैं. 

केंद्र सरकार 'अटल पेंशन योजना' में हर महीने पेंशन की गारंटी देती है. मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत मई-2015 में की थी. आप इस स्कीम से जुड़कर हर महीने कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 5 हजार रुपये पेंशन पा सकते हैं. 60 की उम्र होते ही पेंशन मिलने लगेगी. अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा. 60 साल की उम्र तक एक तय राशि निवेश करना होगा. 

अगर 18 साल का युवा अटल पेंशन योजना से जुड़ता है, और उसे 5000 रुपये महीने पेंशन के लिए हर माह 210 रुपये निवेश करना होगा. वहीं केवल 1000 रुपये महीने पेंशन के लिए 18 साल के युवा को हर महीने 42 रुपये जमा कराने होंगे. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें निवेश का पैसा नहीं डूबता है. अटल पेंशन योजना में अकाउंट ओपन करवाने के लिए आपके पास बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होना चाहिए. इसके लिए आधार कार्ड और Active Mobile Number की जरूरत होगी. इस स्कीम में पैसा जमा कराने के लिए मासिक, तिमाही और छमाही की सुविधा मिलती है. साथ ही ऑटो डैबिट की सुविधा मिलती है यानी पैसे अपने आप आपके अकाउंट से कट जाएंगे.


संबंधित आलेख: