रुद्रपुर के डॉ. सुनील ढाली को मिला प्रोफेसर डीडी पंत अवार्ड! शहरवासियों ने दी शुभकामनाएं, पहले भी सम्मानित हो चुके हैं डॉ. ढाली
रुद्रपुर। शहर के संजय नगर निवासी डॉ. सुनील ढ़ाली ने देश-प्रदेश का नाम रोशन करते हुए प्रोफेसर डीडी पंत अवार्ड प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहरवासियों व शुभचितंकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बता दें कि ढाली को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट शोध कार्य करने पर प्रोफेसर डीडी पंत अवार्ड से सम्मानित किया है। इससे पहले भी डॉ. ढाली को अपने शोध कार्य के लिए ।ब्ै व्उमहंए प्दकव ळमतउंदए तथा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं प्रोफेसर नन्द गोपाल शाहू के निर्देशन में अपने शोध कार्य में डॉ. सुनील ढाली और उनकी पूरी टीम को तीन अन्तर्राष्ट्रीय तथा छः राष्ट्रीय प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेन्टर, रसायन विज्ञान विभाग में प्रोजेक्ट वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं जिसमें वह विभिन्न प्रकार के अवशिष्ट पदार्थों से बहुमूल्य तथा बहू-उपयोगी पदार्थ ग्राफीन का औद्योगिक स्तर पर सिंन्थेसिस कर रहे हैं, जिससे न केवल प्लास्टिक जैसे हानिकारक पदार्थ का वातावरण को प्रदूषित किये बिना उसका निपटारा संभव हो रहा है अपितु इससे धन उपार्जन का भी रास्ता विकसित हो रहा है। इस दौरान प्रोफेसर एबी मेलकानी, प्रोफेसर एनजी साहू, प्रोफेसर एसपीएस मेहता, सुशील, सूरज, ईशा, डॉ. खेमकरण, डॉ. रवि चन्द्रा, सुवीर, वन्दना दास, धन्नजय दास, डॉ. संदीप पाण्डेय, डॉ. मनोज कराकोटी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।