ड्रीम इलेवनः अब उत्तराखण्ड के मुकेश और प्रियंका मेहता परिहार रातों-रात बने करोड़पति! ड्रीम टीम ने की धनवर्षा, लिंक में जानें कौन हैं मुकेश और प्रियंका
ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर लोग रातों-रात करोड़पति बन रहे हैं। करोड़पति बनने वालों की लिस्ट में उत्तराखण्ड के भी लोगों के नाम शामिल है। लगातार उत्तराखण्ड के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी ड्रीम टीम बनाकर कांटेस्ट जीत रहे हैं। अभी हाल ही में जहां अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के रहने वाले दो लोगों का जैकपॉट लगा था वहीं अब चौखुटिया और बागेश्वर के दो लोगों की किस्मत चमकी है। चौखुटिया निवासी मुकेश नेगी वर्तमान में ओरेकल कारपोरेशन नोएडा में टेक्लिकल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट व दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मैच में एक करोड़ की रकम जीती। मुकेश ने बताया कि उन्होंने मैच में बीस टीमें बनाई थी जिसमें 19वीं टीम में 410.25 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। वहीं रॉयल चेलेंज बैंगलोर एवं गुजरात के मध्य खेले गए मैच में माई 11 सर्कल में टीम बनाकर बागेश्वर की प्रियंका मेहता परिहार ने भी एक करोड़ जीते हैं। जानकारी के अनुसार सूरजकुंड में न्यू सैनिक स्कूल के संचालक कैलाश मेहता की बेटी व ओहो रेडियो के आरजे काव्य की छोटी बहन प्रियंका हिमांचल प्रदेश में अपने पति मेजर अशोक परिहार के साथ रहती है अशोक परिहार उडलगांव के रहने वाले हैं। प्रियंका ने रॉलय चेलेंज बैंगलोर एवं गुजरात के बीच हुए मैच में अपनी किस्मत आजमाई और वह सफल भी रहीं। उन्होंने इस मैच से एक करोड़ रूपए जीते है। उनकी जीत पर परिजनों के साथ चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
