नैनीताल में दुर्गा महोत्सव की धूम! मां नयना देवी के दरबार में गूंज रहे जयकारे और मंत्रोच्चार, बंगाली पूजा पद्धति के साथ दिख रहा कुमाऊंनी संस्कृति का अनूठा संगम
नैनीताल। इन दिनों देशभर में दुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा है। नैनीताल का दुर्गा महोत्सव भी अपने आप में विशेष महत्व रखता है। मूल रूप से बंगाल में होने वाला ये बंगाली त्यौहार अब नैनीताल में भी कुछ सालों से धूमधाम से मनाया जाता है। सुबह से ही मां दुर्गा के भक्त मां के दर्शन के लिये मंन्दिर पहुंच रहे है। जहां कुमाऊनी संस्कृति के साथ बंगाली पूजा पद्धति का समावेश देखने को मिल रहा है। नैनादेवी मंन्दिर में बने मां दूर्गा के पंडाल में मां के जयकारों के साथ घंटी और मंत्रों की गूंज सुबह से ही मंन्दिर प्रांगण में सुनाई दे रही है। शाम होते ही मां की पंचआरती भक्तों के लिये खासा आकृषण बनी हुई है। पंच आरती के बाद धुन्ची पूजा दुर्गा महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होती है। इसमें मिट्टी के हुके में नारयल जलाकर इससे उठने वाले धुएं से मां की पूजा की जाती है।