• Home
  • News
  • Earth trembles from Uttarakhand to Afghanistan! Two earthquakes hit Chamoli within half an hour; tremors also felt in Manipur and Tibet.

उत्तराखंड से अफगानिस्तान तक कांपी धरती! चमोली में आधे घंटे में दो बार आया भूकंप, मणिपुर और तिब्बत भी डोले

editor
  • Awaaz Desk
  • November 18, 2026 06:11 AM
Earth trembles from Uttarakhand to Afghanistan! Two earthquakes hit Chamoli within half an hour; tremors also felt in Manipur and Tibet.

चमोली। उत्तराखंड में एक बार फिर धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई है। चमोली जिले में आज सुबह महज आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसा, पहला झटका सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड मापी गई। इसका केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। पहले झटके से लोग संभल भी नहीं पाए थे कि ठीक 31 मिनट बाद, सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली की धरती दोबारा हिल गई। दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही और इसका केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में था। राहत की बात यह रही कि इन झटकों से फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले 13 नवंबर को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार हो रही भूगर्भीय हलचल ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। भूकंप की यह हलचल केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि आज सुबह से ही भारत के पूर्वोत्तर हिस्से और पड़ोसी देशों की धरती भी कई बार डोली है। सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर मणिपुर की राजधानी इंफाल में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, चमोली के झटकों के तुरंत बाद सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर अफगानिस्तान में काबुल से 312 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में भी आज दो बार भूकंप आया। तिब्बत में पहला झटका तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर (2.8 तीव्रता) और दूसरा झटका सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर (3.6 तीव्रता) दर्ज किया गया। एक ही दिन में हिमालयी बेल्ट और आसपास के इलाकों में आए इन सिलसिलेवार भूकंपों ने भूवैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है।


संबंधित आलेख: