• Home
  • News
  • Elephant dies due to electric shock! There was a stir in the forest department, senior officials reached the spot

करंट लगने से हाथी की मौत! वन महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

editor
  • Awaaz Desk
  • March 01, 2025 10:03 AM
Elephant dies due to electric shock! There was a stir in the forest department, senior officials reached the spot

जसपुर। उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज के मकोनिया बीट से चंद कदमों की दूरी पर अमानगढ़ वन प्रभाग में एक नर हाथी की करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर उत्तर प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए और जांच में जुट गए। मौके पर पहुंचे वन संरक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि रात में किसी समय हाथी खेतों की तरफ आ गया और बिजली के खंभे के पास पहुंचा, तभी खम्बा गिरने से बिजली के तारों में फंस गया, जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त नर हाथी है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है और पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति का पता चल पाएगा।


संबंधित आलेख: