• Home
  • News
  • Encounter between security forces and terrorists in Srinagar! Two terrorists killed, police and army guard in Rangreth area

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़! मारे गए दो आतंकी, रंगरेथ इलाके में पुलिस और आर्मी का पहरा

editor
  • Manoj Kumar
  • December 13, 2021 09:12 AM
Encounter between security forces and terrorists in Srinagar! Two terrorists killed, police and army guard in Rangreth area

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। बताया जा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं आतंकियों के कब्जे से काफी मात्रा में हथियारों को बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ श्रीनगर में रंगरेथ इलाके में वायु सेना स्टेशन के पास हुई है। फिलहाल इलाके में पुलिस और सेना के जवानों का पहरा है। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि आतंकी रंगरेथ इलाके में छिपे हुए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना की तरफ से पूरे इलाके को घेर लिया गया। जैसे ही आपॅरेशन को शुरू किया गया तो सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन आतंकियों की तरफ से टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उनके पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है। इससे उनकी पहचान हो सके। उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही पता चलेगा कि दोनों मारे गए आतंकी किस संगठन से थे। वायु सेना स्टेशन के पास इन आतंकियों का मारा जाना भी सवाल छोड़ रहा है। क्योंकि इस इलाके में आतंकी किस मकसद से आए थे।


संबंधित आलेख: