• Home
  • News
  • Faith: Kedarnath Yatra continues amidst the fluctuating weather; over 14.68 lakh pilgrims have paid obeisance to Baba Kedar.

आस्थाः मौसम की आंख-मिचौली के बीच जारी केदारनाथ यात्रा! 14.68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

editor
  • Awaaz Desk
  • August 24, 2026 06:08 AM
Faith: Kedarnath Yatra continues amidst the fluctuating weather; over 14.68 lakh pilgrims have paid obeisance to Baba Kedar.

रुद्रप्रयाग। मौसम की आंख-मिचौली के बीच केदारनाथ धाम यात्रा लगातार जारी है। रुद्रप्रयाग जिले में मौसम कभी बारिश तो कभी धूप का रूप दिखा रहा है, बावजूद इसके बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। केदारनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की आमद जारी है। अब तक 14 लाख 68 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। मौसम खराब होने के बावजूद यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार अलर्ट मोड पर हैं।

वहीं, धाम और यात्रा मार्ग पर मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से साफ है कि मौसम की चुनौतियों के बीच भी बाबा केदार के प्रति आस्था और विश्वास अटूट बना हुआ है।


संबंधित आलेख: