रुद्रपुर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग! व्यापारियों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया काबू
रुद्रपुर। रुद्रपुर की मुख्य बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने कई फायर के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मुख्य बाजार स्थित नागपाल इंटरप्राइजेज में अज्ञात कारणों के चलते रविवार सुबह आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा नागपाल इंटरप्राइजेज के स्वामी और फायर की टीम को आग लगने की सूचना दी। फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन फायर टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना पर तत्काल फायर की टीम मौके पर पहुंच गई थी। संभवत आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।