• Home
  • News
  • Flood in Uttarakhand: News of cloudburst in many places including the capital, rivers assumed a formidable form! Many roads closed due to landslide, see the horrifying scene in the pictures

उत्तराखण्ड में जल प्रलयः राजधानी समेत कई जगहों पर बादल फटने की खबर, नदियों ने धारण किया विकराल रूप! भूस्खलन से कई सड़कें बंद, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

editor
  • Awaaz Desk
  • August 20, 2022 06:08 AM
 Flood in Uttarakhand: News of cloudburst in many places including the capital, rivers assumed a formidable form! Many roads closed due to landslide, see the horrifying scene in the pictures

देहरादून। उत्तराखण्ड में देर शाम से जारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है। देहरादून, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। राजधानी दून में आई आपदा में पांच लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में देर शाम से ही झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर बादल फटने की घटनाओं से तबाही जैसा मंजर देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। उधर देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सरखेत से 40 लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है।

वहीं भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे सहित प्रदेशभर में कई सड़कें बंद हो गईं हैं। नदियों के उफान पर आने से प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है। बरसात के बाद भूस्खलन से कई मकान भी मलबे में दब गए हैं। अतिवृष्टि से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली आदि जिलों में खासा नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, खराब मौसम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। 


संबंधित आलेख: