• Home
  • News
  • Flood of faith in Rishikesh on the first day of Navratri! A young man stuck in a traffic jam created a ruckus and climbed on the roof of the MLA's car.

नवरात्र के पहले दिन ऋषिकेश में उमड़ा आस्था का सैलाब! जाम में फंसा युवक तो खड़ा कर दिया बखेड़ा, विधायक की कार की छत पर चढ़ा

editor
  • Awaaz Desk
  • October 03, 2024 10:10 AM
Flood of faith in Rishikesh on the first day of Navratri! A young man stuck in a traffic jam created a ruckus and climbed on the roof of the MLA's car.

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आज उस समय हंगामा मच गया, जब जाम में फंसा एक युवक वाहन की छत पर चढ़ गया। बता दें कि आज नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पर पहुंच रहे थे और पूजा-अर्चना व स्नान आदि में लगे हुए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस ने यहां चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की थी। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब  साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे एक वाहन की छत पर चढ़ गया। वाहन पर विधायक की प्लेट लगी हुई थी। हालांकि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। बाद में पुलिस युवक को उतार कर चौकी ले आई। वाहन पौड़ी जनपद के किसी विधायक का बताया जा रहा है।


संबंधित आलेख: