• Home
  • News
  • Forest department officials sweat to control poisonous king cobra, watch video

जहरीला किंग कोबरा को काबू करने में छूटे वन विभाग अधिकारियों के पसीने, देखें वीडियो

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 17, 2023 09:06 AM
Forest department officials sweat to control poisonous king cobra, watch video

अल्मोड़ा। गर्मियों के मौसम में अक्सर सांप अपने बिलों से निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं। ये सांप बिलों से निकलकर अक्सर जंगल के आसपास वाले घरों में घुस जाते हैं। खासकर, किंग कोबरा सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय किंग कोबरा सांप घर में दाखिल हो जाता है। हालांकि, इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन इस विशालकाय सांप को रेस्क्यू करने में उनकी हालत खराब हो जाती है।

इस वीडियो को @Singh99_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है- 'अल्मोड़ा: चौमू गांव में 16 फीट लंबे किंग कोबरा की दहशत…. वन विभाग ने गाय के गोठ से पकड़ा विशालकाय, जहरीला किंग कोबरा .....…....'

वीडियो में देखा जा सकता है कि वन विभाग के अधिकारियों ने स्नैक कैचिंग स्टिक से किंग कोबरा को घर के अंदर से खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोबरा को निकालने उनकी हालत खराब हो गई।


संबंधित आलेख: