• Home
  • News
  • Former Chairman of Mussoorie Municipality Manmohan Singh Malla accused Anuj Gupta and cabinet minister Ganesh Joshi of selling Mussoorie in connivance

मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने अनुज गुप्ता और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर मिलीभगत कर मसूरी को बेचने का लगाया आरोप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 02, 2023 12:03 PM
Former Chairman of Mussoorie Municipality Manmohan Singh Malla accused Anuj Gupta and cabinet minister Ganesh Joshi of selling Mussoorie in connivance

रिपोर्टर सुनील सोनकर, मसूरी।

मसूरी। मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने मिलीभगत कर मसूरी को बेच दिया है उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से सभी मसूरी वासी सड़कों की धूल फांक रहे हैं। उन्होने कहा कि पालिका की गलत नीतियों के कारण आज सभी लोग रोजी रोटी के लिए परेशान हो रखे हैं आज न माल रोड पर रिक्शा चल रहे हैं ना पटरी व्यापारी अपनी दुकाने नही लगा पा रहे हैं जिससे लोगों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका में हो रहे बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुए जिसकी लगातार मसूरी के समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार और मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री कई बार षिकायत की गई परन्तु भ्रश्टाचार में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ लिप्त कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा बडे घोटालो अंजाम देकर मसूरी को अपने खास लोगो के हाथों बेच दिया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी आंख बंद कर रखी है । उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा मसूरी झील, झूलाघर, किक्रेंग चौक, मसूरी मौसोनिक बस स्टेंड, कंपनी गार्डन सब बेच चुका है अब शहर में कुछ नहीं बचा है। उन्होंने मसूरी की जनता से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि लोगों को जागना होगा और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को करारा जवाब दिया जाये। उन्होने कहा कि उनके कार्यकाल में 18 करोड रूप्ये की लागत से मसूरी टाउन हाल और पार्किंग का निर्माण कराया गया था परन्तु टाउन हाल की पार्किग में वहान पार्क नही किये जा रहे है पालिकाध्यक्ष द्वारा सडक किनारे अपने लोगो को नियमों को ताक पर रखकर पार्किग का ठेका दिया गया है उन्होंने कहा कि ना प्रशासन और ना ही सरकार मसूरी नगर पालिका परिषद में बडे पैमाने में हो रहे भ्रश्टाचार और घोटाले की ओर ध्यान दे रही है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई है बेरोजगार सड़कों पर है बेरोजगार अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है तो उस पर लाठी-डंडे चलाए जा रहे हैं जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आनन-फानन में नकल विरोधी कानून लाया गया है जिससे युवाओं का ही नुकसान होना है। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को चोर बनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार नहीं है भाजपा सरकार कुछ पूंजीवादी लोगों की सरकार बन के रह गई है।
 


संबंधित आलेख: