• Home
  • News
  • From playing Dr. Gulati to the character of the 'common man'—now Sunil Grover has been spotted sleeping on the pavement at Rishikesh's Triveni Ghat; his post has garnered hundreds of thousands of reactions.

कभी डॉक्टर गुलाटी तो कभी आम आदमी का किरदार! अब ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट क्षेत्र में फुटपाथ पर सोते नजर आए सुनील ग्रोवर, ‘तारे जमीन पर’ पोस्ट पर उमड़े लाखों रिएक्शन

editor
  • Awaaz Desk
  • June 19, 2026 07:06 AM
From playing Dr. Gulati to the character of the 'common man'—now Sunil Grover has been spotted sleeping on the pavement at Rishikesh's Triveni Ghat; his post has garnered hundreds of thousands of reactions.

ऋषिकेश। अपनी शानदार कॉमेडी, दमदार अभिनय और बेहतरीन मिमिक्री के लिए देशभर में पहचान बना चुके मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा वीडियो साझा किया है जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान भी किया है और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड की संत नगरी ऋषिकेश में सुनील ग्रोवर फुटपाथ पर चादर बिछाकर सोते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे, ‘तारे जमीन पर’। इसके बाद देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर छा गया और लाखों लोगों ने इसे देखा, पसंद किया और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

त्रिवेणी घाट क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार यह वीडियो ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट क्षेत्र के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में सुनील ग्रोवर सामान्य लोगों के बीच फुटपाथ पर चादर बिछाकर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास अन्य लोग भी मौजूद हैं। किसी बड़े सेलिब्रिटी को इस तरह आम लोगों के बीच देखकर कई लोग हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे सुनील ग्रोवर का नया कॉमिक अंदाज बताया, जबकि कुछ ने इसे जीवन की सादगी से जोड़कर देखा।

यूजर्स के मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने तरह.तरह की टिप्पणियां कीं। किसी ने लिखा, ‘25 लाख रुपये प्रति एपिसोड लेने वाला कलाकार आज फुटपाथ पर सो रहा है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘डॉक्टर गुलाटी का नया रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू हो गया है।’ कई प्रशंसकों ने इसे सुनील ग्रोवर की जमीन से जुड़े रहने वाली सोच का उदाहरण बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे आगामी किसी प्रोजेक्ट या शूटिंग से भी जोड़कर देखा।

पहले भी कई बार चौंका चुके हैं सुनील ग्रोवर
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने अपने प्रशंसकों को हैरान किया हो। वे अक्सर आम लोगों के बीच अलग-अलग किरदारों में नजर आते रहते हैं। कभी वह सड़क किनारे प्रेस वाले के यहां कपड़े इस्त्री करते दिखाई देते हैं तो कभी सब्जी या प्याज बेचते हुए नजर आते हैं। कई बार चाय की दुकान पर चाय बनाते और गन्ने का रस निकालते हुए भी उनके वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनकी यही सादगी और आम लोगों से जुड़ने का अंदाज उन्हें अन्य कलाकारों से अलग पहचान दिलाता है। सोशल मीडिया पर उनके ऐसे वीडियो अक्सर लाखों व्यूज बटोरते हैं।


संबंधित आलेख: