गदरपुर:करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया बंदर का बच्चा, राजकुमार ने रेस्क्यू कर दी बंदर के बच्चे को नई ज़िन्दगी
करतारपुर रोड,गदरपुर में बीते रोज इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर में करंट की चपेट में बंदर का बच्चा आ गया,जिसे गदरपुर निवासी राजकुमार रस्तोगी ने रेस्क्यू किया।
बीते रोज बिजली लाइन पोल पर उछल कूद करते समय बंदर का बच्चा अचानक ट्रांसफार्मर पर आ गया जिस कारण बंदर के बच्चे के हाथ और पांव बुरी तरह झुलस गए। राजकुमार रस्तोगी उस दौरान किसी काम से उसी रास्ते से गुजर रहे थे,उन्होंने बंदर के बच्चे को तड़पता हुआ देखा और अनान फानन में वो बच्चे को रेस्क्यू कर अपने घर ले आये।राजकुमार रस्तोगी ने बताया कि रास्ते मे इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर के पास उन्होंने बंदर के बच्चे को देखा जो तड़पते हुए रो रहा था,पास जाकर देखने पर पता चला कि उसके हाथ पांव बुरी तरह झुलस गए है।यहाँ गदरपुर में पशु चिकित्सालय नही है जिस वजह से बंदर के बच्चे को प्राथमिक उपचार नही मिल पाया इसीलिए बच्चे को घर ले गए और वहाँ बंदर के हाथ पांव में बरनॉल लगाई,बंदर का बच्चा करंट लगने से बेहद डरा हुआ है। किसी और के करीब आते ही हुंकार भर कर गुस्से में आ रहा है। ट्रीटमेंट मिलने के बाद बंदर का बच्चा थोड़ा बहुत ही शांत है। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में बंदर के बच्चे से हम सब को बहुत लगाव हो गया है,अगर बच्चा घर पर ही रहने लगेगा तो हम उसे पाल भी लेंगे।