• Home
  • News
  • Good news for the teachers and staff of Kasturba Gandhi Girls Hostel of Uttarakhand! honorarium will increase

उत्तराखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर! बढ़ेगा मानदेय

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 19, 2023 11:09 AM
Good news for the teachers and staff of Kasturba Gandhi Girls Hostel of Uttarakhand! honorarium will increase

उत्तराखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के चार सौ से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा। समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन छात्रावासों में अल्पकालिक शिक्षकों का मानदेय दो से पांच हजार रुपये तक बढ़ सकता है। प्रदेश में 40 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और 13 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास हैं। हर छात्रावास में अल्पकालिक शिक्षकों के साथ ही वार्डन, लेखाकार एवं कुछ अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। ये सभी बहुत कम मानदेय पर कार्यरत हैं और लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। समिति की ओर से जारी कार्यवृत्त के मुताबिक, शिक्षा सचिव एवं समिति के अध्यक्ष रविनाथ रमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानदेय बढ़ाने की सिफारिश के साथ ही इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत राज्य के तीन छात्रावासों नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला देहरादून, पीठसैंण पौड़ी और गदरपुर ऊधमसिंह नगर को उच्चीकृत करने की मंजूरी दी है। समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास के लिए प्रबंधन एवं क्रय समिति में उप शिक्षा अधिकारी को दिया गया दायित्व अब खंड शिक्षा अधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में इसका अनुमोदन किया गया। समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि समग्र शिक्षा के तहत वर्तमान एवं भविष्य में खाली होने वाले पदों को आउटसोर्स एजेंसी से भरा जाएगा। बैठक में आउटसोर्स एजेंसी का चयन निविदा के माध्यम से करने का अनुमोदन किया गया।


 


संबंधित आलेख: