• Home
  • News
  • Good News: Passengers traveling by air got another new flight, know from where to where this flight will fly

खुशखबरी: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और नई फ्लाइट की मिली सौगात, जानिए कहां से कहां तक उड़ान भरेगी यह फ्लाइट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 11, 2021 10:11 AM
Good News: Passengers traveling by air got another new flight, know from where to where this flight will fly

देहरादून।  हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और नई फ्लाइट की सौगात मिली है। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गो-एयरलाइंस ने नई फ्लाइट की शुरुआत की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस फ्लाइट का शुभारंभ किया है। 

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि नई फ्लाइट गो-एयरवेज के शुरू होने से कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और शीतकाल में आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने को भी मिलेगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि गो-एयरवेज की नई फ्लाइट दिल्ली से 11:30 मिनट पर उड़ान भरकर 12:15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12:45 पर यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 1:40 पर दिल्ली पहुंचेगी। गो-एयरवेज की फ्लाइट मुंबई से 1: 50 पर उड़ान भरके 4:05 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि आज से फ्लाइट की शुरुआत हो गई है, यह फ्लाइट सप्ताह में सभी दिन अपने नियमित समय से एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

 


संबंधित आलेख: