• Home
  • News
  • Great news for Bihar's Jeevika Didis! The first installment of ₹10,000 will be transferred online on September 26th.

बिहार में जीविका दीदियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पहली किस्त के 10,000 रुपये 26 सितंबर को होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2025 12:09 PM
Great news for Bihar's Jeevika Didis! The first installment of ₹10,000 will be transferred online on September 26th.

अररिया। बिहार सरकार जीविका दीदियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जानकारी के मुताबिक जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से विशेष सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत होने जा रही है। जिसके तहत जीविका दीदियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को दी जाएगी। इस योजना के तहत 10-10 हजार रुपये महिलाओं के बैंक खाते में प्रधानमंत्री आनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसको लेकर जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला, प्रखंड से लेकर संकुल स्तर तक दीदियों के खातों में डीबीटी यानी सीधे उनके खातों में राशि हस्तांतरित की जाएगी। राज्य मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। जिसमें जिला से लेकर पंचायत स्तर तक इस कार्यक्रम से लोग जुड़ेंगे। जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें जनप्रतिनिधि के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियां भाग लेंगी। वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों में बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें भी समूह से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी। जिले के सभी ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। जिसमें हर ग्राम संगठन से जुड़ीहै महिलाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा जिले के सभी संकुल स्तरीय संघों पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहली किस्त की राशि खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और छोटे उद्यमों के लिए दी जा रही है। समूह से जुड़ी सभी जीविका दीदियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
 


संबंधित आलेख: