• Home
  • News
  • Hal-e-Mausam: Chills from mountain to plain! Meteorological department issued orange alert regarding shadow fog, cold wave in Terai

हाल-ए-मौसमः पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन! तराई में छाया कोहरा, शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

editor
  • Manoj Kumar
  • December 19, 2021 04:12 AM
Hal-e-Mausam: Chills from mountain to plain! Meteorological department issued orange alert regarding shadow fog, cold wave in Terai

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके चलते ठण्ड और अधिक बढ़ गयी है। उधर उंची चोटियों में बर्फबारी से ठण्ड में और अधिक इजाफा हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय पाला गिर रहा है, जबकि मैदानी इलाकों मंे ठण्डी हवाओं ने डेरा डाला हुआ है। तराई की बात करें तो आज सुबह पूरा इलाका कोहरे की चपेट में था, हालात ये हैं कि सुबह 10 बजे तक घना कोहरा होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उधर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बनी रहने की आशंका जताई है। मैदानों में शीतलहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में रानीचौरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम -2.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि खटीमा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इससे सुबह-शाम भीषण ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम पारा भी चार डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मैदानों में अगले कुछ दिन शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कोहरा छाए रहने से सुबह और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है। जबकि, पहाड़ों में पाला पडऩे के आसार हैं। बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ सकती है।


संबंधित आलेख: