• Home
  • News
  • Hal-e-Mausam: Heavy rain alert in many states including Uttarakhand! The situation in the capital of UP is very bad, the clouds are raining continuously in the capital Delhi too.

हाल-ए-मौसमः उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! यूपी की राजधानी में हालात बेहद खराब, राजधानी दिल्ली में भी लगातार बरस रहे मेघ

editor
  • Awaaz Desk
  • September 17, 2022 06:09 AM
 Hal-e-Mausam: Heavy rain alert in many states including Uttarakhand! The situation in the capital of UP is very bad, the clouds are raining continuously in the capital Delhi too.

देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखण्ड समेत यूपी, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल अधिकांश जगहों पर कल दिनभर बारिश का दौर जारी रहा और शाम होते-होते कई जगहों पर झमाझम बारिश शुरू हुई जो अभी भी जारी है। इस दौरान देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। यहां सड़कों पर कई मीटर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। बीते 72 घंटे से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लखनऊ, कानपुर और झांसी में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया है। इधर देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में भी गुरुवार को भारी बारिश हुई। नासिक में गोदावरी में जलस्तर बढ़ने से किनारों पर बने मंदिर डूब गए हैं। दो दिन से हो रही बारिश के बाद दस बांध लबालब हो गए हैं, गंगापुर बांध से पानी छोड़ने के कारण गोदावरी उफान पर है।


संबंधित आलेख: