• Home
  • News
  • Haldwani: A parade of elephants on the highway at midnight, causing panic among the people, and traffic was halted for a long time.

हल्द्वानीः आधी रात को हाईवे पर गजराज की परेड! लोगों में मचा हड़कंप, देर तक ठप रहा यातायात

editor
  • Awaaz Desk
  • September 21, 2025 05:09 AM
Haldwani: A parade of elephants on the highway at midnight, causing panic among the people, and traffic was halted for a long time.

हल्द्वानी। हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब हाथियों का झुंड हाईवे पर आ गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की सख्त हिदायत दी। हाईवे पर पैराफिट होने के चलते हाथी हाईवे को पार नहीं कर पा रहे थे। काफी देर तक हाथियों का झुंड हाईवे पर ही इधर-उधर भागता हुआ नजर आया। इस दौरान लोगों ने अपने पहले गाड़ियों को सुरक्षित खड़े कर इधर-उधर भागने लगे। हाथियों के झुंड के कारण कुछ देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही आम है। राजमार्ग के बीचोंबीच हाथियों का पहुंचना बड़ा हादसा का सबब बन सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। हाथियों के झुंड के हाईवे में चहलकदमी करने के चलते पुलिस व वन विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है। लोगों को हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें के लिए कहा गया है। वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया हाथियों की आने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रमीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिये।


संबंधित आलेख: