हल्द्वानी:बीजेपी प्रत्याशी को पछाड़,सुमित हृदयेश को मिले बंपर वोट,चुनाव प्रचार में माँ की तस्वीर को रखा था साथ
उत्तराखंड में मतगणना से अब तक आये रुझानों में जहा बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वही हल्द्वानी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश बंपर बढ़त बनाये हुए है। 9 वे राउंड की मतगणना के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सुमित 5054 वोट से आगे चल रहे है,जबकि बीजेपी प्रत्याशी जोगिंदर 9वे राउंड तक 27944 वोट मिले है।
आपको बता दें कि हल्द्वानी विधानसभा सीट में इंदिरा हृदयेश का डंका बोला करता था,लोगों के बीच इंदिरा अम्मा के नाम से प्रसिद्ध थी। उनके निधन के बाद उनके पुत्र सुमित ने कांग्रेस को भरोसा दिलाया कि वो अपनी मां की ही तरह जनता के बीच जनता के लिए खड़े रहेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान भी सुमित अपनी माँ इंदिरा हृदयेश की फ़ोटो को हाथ मे लिये जनता के बीच वोट की गुहार लगाते दिखाई दिए थे।