• Home
  • News
  • Haldwani Breaking News: Blogger Jyoti Adhikari's troubles mount! Accused of insulting deities, Kumaon culture, and women, a case has been filed at Mukhani police station.

हल्द्वानी ब्रेकिंगः ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें! देवी-देवताओं, कुमाऊं की संस्कृति और महिलाओं के अपमान का आरोप, मुखानी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

  • Awaaz Desk
  • January 08, 2026 06:01 AM
 Haldwani Breaking News: Blogger Jyoti Adhikari's troubles mount! Accused of insulting deities, Kumaon culture, and women, a case has been filed at Mukhani police station.

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली हल्द्वानी निवासी ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ मुखानी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ब्लागर ज्योति अधिकारी ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। एक महिला ने मुखानी पुलिस थाने में तहरीर देकर ब्लागर ज्योति अधिकारी पर आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थान पर हाथ में दराती लेकर उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद महिलाओं और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखानी थाना पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है और पूरे प्रकरण की विधिसम्मत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सामाजिक सौहार्द, महिलाओं के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


संबंधित आलेख: