• Home
  • News
  • Haldwani Breaking: Police take major action in GMFX GLOBAL LIMITED investment scam, company owner arrested for defrauding lakhs of rupees in the name of doubling money

हल्द्वानी ब्रेकिंग: GMFX GLOBAL LIMITED निवेश घोटाले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला कंपनी मालिक गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • January 21, 2026 09:01 AM
Haldwani Breaking: Police take major action in GMFX GLOBAL LIMITED investment scam, company owner arrested for defrauding lakhs of rupees in the name of doubling money

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने बहुचर्चित जीएमएफएक्स ग्लोबल कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में शिकायत आई थी कि जीएमएफएक्स ग्लोबल कंपनी द्वारा पैसा दोगना करने का लालच देते हुए निवेश करा कर मोटा पैसा ऐंठा जा रहा है। समय पूरा होने के बाद भी उनका भुगतान नहीं हो रहा है। शिकायत के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गई और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एक निवेशक पार्थ पराशर पुत्र प्रेम प्रकाश बुधलाकोटी, निवासी मुखानी हल्द्वानी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पार्थ ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को कंपनी के संचालकों ने उन्हें एक निवेश योजना बताई। आरोप है कि योजना के तहत 25 से 30 महीनों में निवेश की गई रकम को दोगुना करने का भरोसा दिलाया गया। इन बातों में आकर पार्थ पराशर ने अपनी पत्नी गीता पराशर के एसबीआई बैंक खाते से कुल 10 लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए। इसमें 5 लाख रुपये 22 नवंबर 2024 और 5 लाख रुपये 20 दिसंबर 2024 को ट्रांसफर किए गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कंपनी के मालिक विमल रावत, रूबी रावत और उनके पार्टनर अनूप कंडारी पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 


संबंधित आलेख: