• Home
  • News
  • Haldwani: CM Dhami reached Sushila Tiwari Hospital! The death of those injured in the accident in Udham Singh Nagar, announcement of giving two lakh rupees each to the families of the dead

हल्द्वानीः सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे सीएम धामी! ऊधम सिंह नगर में हुए हादसे में घायल हुए लोगों का जाना हाल, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए देने की घोषणा

editor
  • Awaaz Desk
  • August 28, 2022 01:08 PM
Haldwani: CM Dhami reached Sushila Tiwari Hospital! The death of those injured in the accident in Udham Singh Nagar, announcement of giving two lakh rupees each to the families of the dead

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर उधम सिंह नगर जिले में हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जाना। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50000, सामान्य रूप से घायलों को 25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। वहीं घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 


संबंधित आलेख: