हल्द्वानीः देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारणी की बैठक संपन्न! जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन, गोयल महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष और जोशी बने महामंत्री
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारणी की बैठक नगर निगम सभागार में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल हमेशा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस दौरान कहा गया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा स्वास्थ, सड़क, आईएसबीटी, जू, पेयजल जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा। इस दौरान शहर में जाम की समस्या पर चिंता जताते इसके समाधान की मांग की गयी।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने किया। इस मौके पर महानगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए अजय कृष्ण गोयल को महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष व नेत्र बल्लभ जोशी को महामंत्री बनाया गया। इस दौरान जीवन सिंह कार्की, डॉक्टर बालम बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, आफताब हुसैन, दीपक शाह, रेवाधर बृजवासी, पृथ्वीपाल रावत, रमेश जोशी, मनोज बिनवाल, शेखर दानी, विपिन कांडपाल, खीम सिंह बिष्ट, श्याम सिंह नेगी, घनश्याम वर्मा, विनोद दानी, हेम चन्द्र भट्ट, जेड ए वारसी, पंकज कुमार आर्य, हर्ष जलाल, भास्कर सुयाल, घनश्याम बिष्ट, दीपक रौतेला, वीरेंद्र रौतेला, सुमित जोशी, राजकुमार नेगी, ओम प्रकाश अरोरा, मनोज बिनवाल, काजल खत्री, नवीन नैथानी, विशाल शर्मा, कार्तिक दास, डॉक्टर प्रदीप राय, रमेश चंद्र उपाध्याय, अतुल गुप्ता, अवध बिहारी, रवि गुप्ता, राकेश बेलवाल, संजय कृष्ण परगांई, चंपा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।