• Home
  • News
  • Haldwani: Divisional Commissioner Rawat took detailed information about the consolidation works! Instructions were given to the officers to submit the report on time, said - every villager should get benefits

हल्द्वानीः मण्डलायुक्त रावत ने ली चकबंदी कार्यों की विस्तृत जानकारी! अधिकारियों को समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश, कहा- हर ग्रामवासी को मिले लाभ

editor
  • Awaaz Desk
  • July 30, 2022 01:07 PM
Haldwani: Divisional Commissioner Rawat took detailed information about the consolidation works! Instructions were given to the officers to submit the report on time, said - every villager should get benefits

हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आज अपने कैम्प कार्यालय में नैनीताल एवं उधमसिंह नगर में बंदोबस्त व चकबंदी की प्रगति का पावर प्वाइंट के माध्यम से विस्तृत जानकरी ली। इस मौके पर मण्डलायुक्त रावत ने कहा कि बन्दोबस्त मे नैनीताल जनपद में ढिकुली ग्राम का काफी समय से मामला लम्बित है, साथ ही रुद्रपुर के कुछ गावं भी बन्दोबस्ती के मामले लम्बित हैं। उन्होने कार्य में तेजी लाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा चकबंदी के बारे में हर गांव के बारे में कार्य प्रगति बतायें, ताकि हर ग्रामवासी को समय से इसका लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने चकबंदी अधिकारियों को समय से कार्य करने के साथ ही प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य समय के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी बन्दोबस्त प्रत्यूष सिंह, सहायक प्रभारी अधिकार बन्दोबस्त मनीष कुमार के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। 


संबंधित आलेख: