• Home
  • News
  • Haldwani: DM Vandana took a review meeting of Mandi Parishad, Bridkul, KMVN, construction of drinking water and ongoing development works of NHAI in the district

हल्द्वानी: डीएम वंदना ने मंडी परिषद, ब्रिडकुल, केमवीएन, पेयजल निर्माण व एनएचएआई के जनपद में गतिमान विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 14, 2023 02:07 PM
Haldwani: DM Vandana took a review meeting of Mandi Parishad, Bridkul, KMVN, construction of drinking water and ongoing development works of NHAI in the district

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंडी परिषद, ब्रिडकुल, केमवीएन, पेयजल निर्माण व एनएचएआई के जनपद में गतिमान विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में समयावधि, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। कहा कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर पूर्ण होकर जनता को लाभान्वित किया जाना है, इसका अधिकारी ध्यान रखे। 

जिलाधिकारी ने मंडी परिषद, पेयजल निर्माण व केऐमवीएन को गतिमान विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन योजनाओं में जून 2023 तक कार्य पूर्ण किया जाना था उन योजनाओं में सम्बन्धित ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाते हुए सितम्बर 2023 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित निर्माण दाई संस्थाओं को जिला योजना व जिले से विभिन्न मदों (जैसे आपदा, अनटाइड फंड व अन्य ) से अबतक जारी धनराशि की बचत का विवरण तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन विभागों की बचत राशि शेष है उनके विवरण के साथ ही जिन विभागों को बचत वापिस कर दी गई है उनका विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। 

जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी हेतु विभागीय अधिकारियों को सम्बन्धित ठेकेदारों को कार्य गुणवत्ता पूर्ण रूप से  करने के निर्देश दिए। इसके साथ  ही कार्यों की गुणवत्ता के साथ ही कार्य निर्धारित समयावधि मे पूर्ण हो इसके लिए नियमित क्षेत्रीय भ्रमण व अभियंताओ की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वर्तमान में पेयजल निर्माण निगम के जनपद में 84 कार्य गतिमान है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: