• Home
  • News
  • Haldwani: DM Vandana went on a city tour with officials late at night! Systems tested regarding women's safety, public problems heard

हल्द्वानीः देर रात अधिकारियों संग शहर भ्रमण पर निकलीं डीएम वंदना! महिला सुरक्षा को लेकर परखीं व्यवस्थाएं, सुनी जनसमस्याएं

editor
  • Awaaz Desk
  • November 24, 2024 11:11 AM
Haldwani: DM Vandana went on a city tour with officials late at night! Systems tested regarding women's safety, public problems heard

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ने शनिवार देर रात हल्द्वानी नगर में चल रहे सीवर, पेयजल और ड्रेनेज के कार्यों को लेकर विभिन्न वार्डों का पैदल भ्रमण किया और लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता को निर्माण कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और समस्या होने पर विभाग तत्काल रिस्पॉन्स कर उसका समाधान करें। कार्यदाई संस्था हेल्पलाइन को सार्वजनिक करें। खुदी हुई सड़क में पाईप लाईन शीघ्र डालकर उसे समतल कर आवागमन को सुचारू करें। क्षेत्र की जनता को मूलभूत आवश्यक सुविधाएं यथासमय मिलते रहे, निर्माण कार्यों के कारण उनमें किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। वहीं जिलाधिकारी ने नगर निगम के वार्ड संख्या 48 के विभिन्न क्षेत्र दो नहरिया, फेंड्स कालोनी, मल्ली बमौरी के त्रिलोक नगर फेस 1 तथा फेस 2, नीलकंठ कालोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्थाएं परखीं। निरीक्षण के दौरान पूर्व मेयर डॉ. जोगेन्दर सिंह रौतेला, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, तुषार सैनी आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: