हल्द्वानी:कृपया ध्यान दें!शनिवार और रविवार इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति रहेगी ठप,पानी स्टोर कर पानी की किल्लत से बचें
हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शीशमहल, निर्मला कान्वेंट स्कूल के पीछे और कैनाल रोड समेत आसपास के इलाके में शनिवार और रविवार को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी,इसीलिए इन इलाकों में रहने वाले सभी लोग पानी स्टोर कर ले ताकि आने वाले शनिवार और रविवार पानी की किल्लत न हो।
हल्द्वानी जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने मीडिया को बताया कि शीश महल स्थित फिल्टर प्लांट के ओवरहेड टैंक की मरम्मत की जानी है यह काम शनिवार को शुरू होगा और रविवार देर रात तक चलेगा इसलिए इस ओवरहेड टैंक से जुड़े शीश महल निर्मला स्कूल के पीछे और कैनाल रोड समेत आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति शनिवार सुबह से ठप हो जाएगी,जो कि सोमवार सुबह सुचारू हो सकेगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लोग पानी स्टोर कर ले, ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर उन्हें परेशानी ना हो।