हल्द्वानी: सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे, घायलों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
हल्द्वानी के अंबेडकर नगर क्षेत्र में आज एक घर में सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, जिसके बाद पुलिस और 108 की मदद से झुलसे हुए लोगों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, हम आपको बता दें कि आज जिस घर में आग लगी वहा शादी की सालगिरह थी और वहां पर खाना बन रहा था, इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें आग तेजी से फैल गई, वहीं मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई, जहां पर उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करने के साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत की और उनको हिम्मत दी।


