हल्द्वानी: आरटीआई में हुआ खुलासा, सीपीयू द्वारा अब तक कितने काटे गए चालान! कितने रुपयों की वसूली गयी पैनल्टी
नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट और समाज सेवी हेमंत गोनिया ने सूचना के अधिकार के तहत सीपीयू पुलिस द्वारा काटे गए चालान से हुई आमदनी का खुलासा किया है।
2015 में सीपीयू की नियुक्ति के बाद से लेकर 28 फरवरी 2022 तक कुल 2,76,336 चालान काटे जिससे 5,56,70,400 रुपये की आमदनी प्राप्त हुई यानी इतने रुपये की पेनल्टी वसूली गयी।
हेमंत गोनिया ने आरटीआई के तहत सीपीयू की नियुक्ति से लेकर अब तक काटे गए चालानों और उन चालानों से प्राप्त हुई राशि की आख्या मांगी थी। आरटीआई के तहत हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी लोक सूचनाधिकारी हरेंद्र चौधरी द्वारा ये जानकारी दी गयी। जिसमे बताया गया कि 12 जून 2015 को सीपीयू ने ज़िम्मेदारी का भार संभाला था जिसके तहत तब से लेकर 28 फरवरी 2022 तक कुल 2,76,336 छोटे बड़े चालान किये गए। जिनमे छोटे वाहनों का 11,886 और बड़े वाहनों का 2,64,450 चालान हुए। इससे कुल 5,56,70,400 रुपये वसूले गए ।सूचना में ये जानकारी दी गयी कि हल्द्वानी में सीपीयू के पास 9 बुलेट मोटर साईकिल और एक बुलेरो जीप भी है,जो सीपीयू पुलिस द्वारा जब्त की गई है। वही आरटीआई द्वारा इस बात का कही कोई उल्लेख नही किया गया कि सरकार द्वारा अब तक सीपीयू को कितना बजट आवंटित किया गया।