• Home
  • News
  • Haldwani: Sarvati Devi Memorial Trust celebrated Harela festival with great enthusiasm! Pledged to protect environment by planting trees, expressed happiness on the return of astronaut Shubhanshu Shukla

हल्द्वानीः सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने हर्षोल्लास से मनाया हरेला पर्व! पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जताई खुशी

  • Awaaz Desk
  • July 16, 2025 12:07 PM
Haldwani: Sarvati Devi Memorial Trust celebrated Harela festival with great enthusiasm! Pledged to protect environment by planting trees, expressed happiness on the return of astronaut Shubhanshu Shukla

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखण्ड में आज लोकपर्व ‘हरेला’ आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसी क्रम में सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने हरेला पर्व हर्षोल्लास से मनाया। यहां चौपला चौराहा स्थित अस्थाई कार्यालय पर संस्थापक डॉ. रेनू शरण ने मातृशक्तियों के साथ शिव परिवार पूजन, संकीर्तन, कथा व पौधरोपण किया।

इस मौके पर डॉ. रेनू शरण ने सर्वप्रथम देवभूमि, प्रकृति को नमन किया। तत्पश्चात माता जी सरवती देवी के प्रपौत्र को हरेला चढ़ाया। उन्होंने ‘लाग हर्याव, लाग दशै, लाग बग्वाव, जी रया, जागि रया, या दिन, या वार, यह महैंण कैं नित नित भेटनै रया‌, बेर जस फल जया, दुब जस पंगुरि जया।स्याव जसि बुद्धि है जौ, स्यूं जस त्राण ऐ जौ। हिमालय में हयूं छन तक, गंगा में पाणी छन तक, जी रया जागि रया’ मंत्र पढ़कर सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर डॉ. रेनू शरण ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। वहीं हरेला पर्व और भारतीय यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सकुशल वापसी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गईं। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: