हल्द्वानी: एक बार फिर समाजसेवियों ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार! जंगल में मिली थी एक महिला की लाश
हल्द्वानी। शहर में आज एक बार फिर समाजसेवियों ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया। समाजसेवी हेमंत गोनिया के अनुसार विगत 7 मई को नैनीताल रोड कालाढूंगी के पास जंगल में एक महिला की लाश मिली थी, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल में रखा गया था। गोनिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए तीन दिन शव यहां रखा, लेकिन महिला कोई भी परिचित यहां नहीं पहुंचा। कहा कि आज नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, संजय जयसवाल, दिशा सामाजिक संगठन, मुक्ति धाम समिति, समाजसेवी संगठन हल्द्वानी ने उक्त शव का हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। समाजसेवी गोनिया ने बताया कि तमाम संगठनों के साथ मिलकर उन्होंने विगत पांच माह के अंदर 33 लावारिस लाशों का दाह संस्कार किया है। दरअसल, नैनीताल रोड कालाढूंगी के पास लाल मिट्टी के पास 100 मीटर अंदर जंगल में विक्षिप्त हालत में एक महिला की लाश मिली थी जिसको राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल में 3 दिनों के लिए शिनाख्त के लिए रखा गया था जिसके कोई भी घर वाला नहीं पहुंचा। लावारिस महिला की आत्मा ना भटके जिसे आज समाजसेवियों द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार कराया।