• Home
  • News
  • Haldwani: State Bank of India launched awareness campaign on World Heart Day! Walkathon organized, appeal to adopt healthy lifestyle

हल्द्वानीः विश्व हृदय दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक ने चलाया जागरूकता अभियान! वॉकथॉन का किया आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2024 09:09 AM
Haldwani: State Bank of India launched awareness campaign on World Heart Day! Walkathon organized, appeal to adopt healthy lifestyle

हल्द्वानी। विश्व हृदय दिवस 2024 के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक ने एक विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिटनेस को जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाना था। यह वॉकथॉन शहर के मुख्य मार्ग (हल्द्वानी मुख्य शाखा से एम बी पी जी कॉलेज, नैनीताल रोड तक) पर आयोजित किया गया, जहां बैंक के कर्मचारी बढ़.चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रमुख उपमहाप्रबंधक कृष्णकांत बिश्नोई ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई और इस आयोजन के माध्यम से शारीरिक गतिविधियों को नियमित जीवन में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य था कि लोग स्वस्थ रहें और नियमित व्यायाम के माध्यम से हृदय संबंधित बीमारियों से बचाव करें। वॉकथॉन ने इस थीम को समर्थन देने के साथ-साथ समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपमहाप्रबंधक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य न केवल बैंक कर्मचारियों में बल्कि आम जनता में भी स्वस्थ्य ह्रदय के प्रति जागरूकता लाना व जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर हृदय की बीमारियों को रोकने की दिशा में काम करना है, इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित होती है।


संबंधित आलेख: