• Home
  • News
  • Haldwani: Woman absconded wearing burqa without paying hospital bill! Case captured in CCTV

हल्द्वानी: हॉस्पिटल का बिना बिल भुगतान किये बुर्का पहन महिला हुई फरार! मामला CCTV में कैद

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 18, 2023 12:06 PM
Haldwani: Woman absconded wearing burqa without paying hospital bill! Case captured in CCTV

रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक बीमार युवती वार्ड C में भर्ती थी, ठीक होने के बाद डॉक्टर के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया,और जब तक C वार्ड में युवती के डिस्चार्ज पेपर और बिल तैयार हुआ तब तक युवती हॉस्पिटल से भाग गई। युवती बिना बिल का भुगतान किए ही नौ दो ग्यारह हो गयी। डॉक्टर और स्टाफ ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वार्ड C में लगे CCTV फुटेज देखे और पड़ताल की और युवती को पकड़ कर अस्पताल का भुगतान करवाया।

मामले के अनुसार एक युवती बीमारी की हालत में इलाज करवाने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची थी। सुशीला तिवारी अस्पताल कुमाऊं का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल है । उक्त युवती जब भर्ती होने आई तो सामान्य कपड़ों में थी, लेकिन जब वह रविवार दोपहर डिस्चार्ज होने के बाद बिलिंग काउंटर पर जाने के लिए निकली तो वह सीढ़ियों में बुर्का पहन चुकी थी और बिलिंग काउंटर पर न पहुंचकर सीधे बाहर निकलकर भाग गई ।
जिसके बाद चिकित्साकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किये और पुलिस की मदद ली। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवती को हॉस्पिटल के परिसर के बाहर से पकड़ लिया और अस्पताल का भुगतान करवाया। फिलहाल उक्त युवती पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई है हालांकि पुलिस ने उक्त युवती को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ये देखा जा रहा है कि हल्द्वानी और आस पास बाहरी लोगों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस तरह के कृत्य में लिप्त रहने वाली महिलाए बाहरी हो सकती है जिसकी जांच होनी चाहिए

 

देखें वीडियो 


संबंधित आलेख: