हल्द्वानी/नैनीताल:संविधान दिवस पर सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद, 26/11 की घटना में शहीद हुए वीर जवानों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
हल्द्वानी / नैनीताल- सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण की अध्यक्षता में आज भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आज ही के दिन मुंबई में हुई हृदयविदारक आतंकवादी घटना में शहीद हुए वीरों को भी दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान डॉ.रेनू शरण ने कहा की 26 नवम्बर का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने 90 हजार शब्दो वाले संविधान को अपनाया था। इसके साथ ही संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप मे मनाने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया की भारत के संविधान की सबसे बडी विशेषता यही है कि इसका विचार दर्शन चिरस्थाई है, लेकिन इसका स्वरूप लचीला है। यह मात्र अमूर्त आदर्श नहीं बल्कि एक संजीव दस्तावेज है और यह संविधान सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने मे सबसे मजबूत साधन सिद्ध हुआ है। हमारा संविधान नई आशाओं और परिस्थितयों पर खरा उतरने के साथ ही निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है
इस अवसर पर सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव धीरज शरण व टीम के सभी सदस्य प्रज्ज्वल रस्तोगी,रामा देवी ,सुनीतादेवी, ,रेखा रानी,बुलबुल,मुकुल कुमार, लता कोहली समेत अन्य लोग मौजूद रहें।