Happy birthday special: ऋतिक रौशन!जिन्हें डॉक्टरों ने कभी कहा था ,अब कभी डांस नही कर पाओगे, आज ऋतिक की टक्कर का डांस और उनकी फिटनेस का मुकाबला नहीं
बॉलीवुड के सुपरस्टार और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एक्टर ऋतिक रौशन आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे है। हॉलीवुड स्टार से कहीं ज़्यादा हैंडसम ऋतिक रौशन दो दशकों से भी ज़्यादा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में समय बिता चुका है। उनकी एक्टिंग, डांसिंग,और फिटनेस का मुकाबला शायद ही कोई और एक्टर कर सके। आज 10 जनवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर आइये जानते ऋतिक रौशन के बारे में कुछ रोचत तथ्य।
ऋतिक रौशन बेहद ही पॉजिटिव विचारों वाले इंसान है। उनकी हिम्मत और सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज वो हम सब के बीच बॉलीवुड में फिल्में कर रहे है। एक दौर ऐसा भी आया था, जब डॉक्टर्स ने कह दिया था कि ऋतिक कभी डांस नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ऋतिक की मानें तो उन्होंने इस दौर में भी डांस प्रैक्टिस जारी रखी। वे कहते हैं, "डांस फिट रहने का सबसे बेहतर तरीका है। यह कैलोरीज बर्न करने, मसल्स को मजबूत बनाने , फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और खुद को खुश रखने में मदद करता है। मैंने अपनी मां और बच्चों को भी यह सिखाया है और उन्हें यह बहुत पसंद है।"

दरअसल, बहुत छोटी उम्र में ही ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी से जूझ चुके हैं। इसमें इंसान की रीढ़ की हड्डी एक ओर झुक जाती है। 2013 में एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा था, "मेरी बेसिक बनावट बहुत ही कमजोर थी। मेरे घुटनों में तकलीफ होती थी और मैं हर सुबह बेहद दर्द के साथ जागता था। मैं सातवीं क्लास में था और कई क्लास मुझे छोड़नी पड़ती थीं। क्लास टीजर कहते थे कि अगर मेरी अटेंडेंस 70 फीसदी से कम रही तो वे मुझे फेल कर देंगे।"
ऋतिक की मानें तो बियॉन्ड द ऑब्वियस का मतलब तलाशते-तलाशते वे फिलॉस्फर बन गए। वे कहते हैं, "कुछ कार्ड्स थे, जिनसे मुझे जूझना था और अगर मुझे शिकायत होती थी कि मैं कहीं भी नहीं जाने वाला हूं तो मुझे बस उन कार्ड्स को बेहतर तरीके से खेलने का तरीका ढूंढना होता था। मैंने अपनी कमजोरी का विश्लेषण किया और पाया कि प्रैक्टिस, हार्ड वर्क और सबसे जरूरी रिसर्च और खुद को शिक्षित बनाकर काफी कुछ पाया जा सकता है। इसकी वजह से मुझे हेल्थ और फिटनेस पर काफी ज्ञान प्राप्त हुआ। आप जिंदगी में जो भी कर पाते हो, वह अनुभव से ही आता है। इन्हीं अनुभवों ने मुझे वह इंसान बनाया, जो आज मैं हूं।"
- ऋतिक आगे कहते हैं, "दर्द एक चीज है और सफरिंग एक अलग चीज। सफरिंग दिमाग में होती है। एक बार जब आप इससे अलग हो जाते हैं तो दर्द को हैंडल कर सकते हैं। आप इसे दोस्त बना लीजिए, यह आपको जटिल और मजबूत बनाने में मदद करता है।"
आप यकीन नहीं मानेंगे ऋतिक लगभग 1 से 1.5 घंटा वॉर्मअप (Warm up) करते हैं. यानी कि जितने समय में किसी नॉर्मल शख्स का एक्सरसाइज सेशन पूरा हो जाता है, ऋतिक उतना समय तो सिर्फ बॉडी को गर्म करने में लगाते हैं और उसके बाद वर्कआउट शुरू करते हैं. इतना वॉर्मअप करने से चोट लगने के चांस नहीं रहते और मोबिलिटी (Mobility) भी बढ़ जाती है. उनका वॉर्मअप और वर्कआउट करीब 2.5 घंटे चलता है, इसके बाद स्ट्रेचिंग करते हैं.”
ऋतिक रौशन डाइट को लेकर काफी सीरियस रहते हैं. अगर वे कहीं बाहर जाते हैं, तो उनका कुक उनके साथ जाता है, जो उनको उनकी डाइट के हिसाब से खाना बनाकर देता है. वे पार्टीज के शौकीन नहीं हैं और न ही ड्रिंक करते हैं. अगर कोई खास मौका होता भी है तो वे घर पर ही फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते हैं. उनकी डाइट मूवी में कैरेक्टर के मुताबिक बदलती रहती है." मस्कुलर बॉडी के लिए वे हाई प्रोटीन और हाई कार्ब डाइट लेते हैं.आजकल ऋतिक नॉर्मल डाइट ले रहे हैं,जैसे-
ब्रेकफास्ट (Breakfast) :ऋतिक ब्रेकफास्ट में 8 अंडे (Eggs) लेते हैं. जिनमें फुल एग और व्हाइट एग शामिल होते हैं. इसके साथ वे 2 मल्टीग्रेन टोस्ट (Multigrain toast) और 1 अवोकाडो (Avocado) लेते हैं.
लंच (Lunch) : लंच में वे चिकन (Chicken), ब्राउन राइस (Brown Rice) और सलाद (Salad) लेते हैं. इसमें चिकन 160 ग्राम, चावल 100-120 ग्राम और 200-300 ग्राम सलाद होती है.
स्नैक्स (Snacks) : स्नैक्स में वे नट्स (Nuts) और प्रोटीन शेक (Protein shake) का सेवन करते हैं. जो कि प्री-वर्कआउट और पोस्ट वर्कआउट मील के रूप में लेते हैं.
डिनर (Dinner) : डिनर में वे कार्ब का सेवन नहीं करते हैं. इसके लिए वे एग व्हाइट (Egg white), फिश (Fish), मटन (Mutton) और सलाद (Salad) का सेवन करते हैं. चिकन या फिश 150 ग्राम और सलाद की मात्रा 150 ग्राम होती है.इसके अलावा अगर उन्हें कभी अधिक भूख लगती है, तो एग व्हाइट, प्रोटीन शेक ले लेते हैं.
बॉलीवुड में ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म कहो न प्यार है से डेब्यू किया था। ऋतिक की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और वे रातों-रात सुपर स्टार बन गए थे। इतना ही नहीं फिल्म को साल 2002 के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडीशन में सबसे ज्यादा अवार्ड्स पाने के लिए शामिल किया गया था। ऋतिक की रियल लाइफ में भी फिल्म के जैसी लव स्टोरी थी। रियल लाइफ में ऋतिक, वाइफ सुजैन से ठीक उसी तरह मिले थे, जैसे वे फिल्म कहो न प्यार है में सोनिया यानी अमीषा पटैल से मिलते हैं, यानी ट्रैफिक सिग्नल पर। हालांकि अब सुजैन और ऋतिक की लव स्टोरी एंड हो चुकी है दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त है हाल ही में ऋतिक रोशन सुजैन के पिता के संग नज़र आये थे और सुजैन के साथ भी ऋतिक अकसर बच्चों संग मौज मस्ती करते नज़र आते है।