• Home
  • News
  • Haridwar: Huge fire breaks out in SIDCUL factory! 8 vehicles of fire brigade took charge, there was chaos in the area

हरिद्वारः सिडकुल की फैक्ट्री में धधकी भीषण आग! फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz Desk
  • May 21, 2024 08:05 AM
Haridwar: Huge fire breaks out in SIDCUL factory! 8 vehicles of fire brigade took charge, there was chaos in the area

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां केकेजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। खबरों के मुताबिक फैक्ट्री में थर्मोकोल की प्लेटें वह अन्य आइटम बनाये जाते थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग को बुझाने के लिए हरिद्वार, भेल, सिडकुल, रुड़की, ऋषिकेश सहित अन्य क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी थी। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री में पैकेजिंग का कार्य होता है। थर्माकोल आदि सेंसिटिव आइटम थे। थर्मोकोल के सामान के आग पकड़ते ही आग बहुत तेजी से फैल गई। जैसे ही हमें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, उसी के आधार पर हमारे द्वारा 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए रवाना कर दी गयीं। गाड़ियों ने आग बुझाने में सफलता प्राप्त की।


संबंधित आलेख: