• Home
  • News
  • Haridwar: Terror of stray dogs! Half a dozen people attacked, three children injured

हरिद्वारः आवारा कुत्तों का आतंक! आधा दर्जन लोगों पर किया हमला, तीन बच्चे घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • November 15, 2024 11:11 AM
Haridwar: Terror of stray dogs! Half a dozen people attacked, three children injured

हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर के चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। आज एक आवारा कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल गांव में आवारा कुत्ते के आतंक से दहशत का माहौल है। दरअसल आज चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान घूमता हुआ आवारा कुत्ता बच्चों पर झपट पड़ा। जिसमें तीन साल का अजहर पुत्र अब्दुर्रहमान, दस वर्षीय असबिया पुत्री वाजिद के अलावा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल के अलावा भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।सिविल हॉस्पिटल की एमरजेंसी प्रभारी डॉ. वंदना भारद्वाज ने बताया कि कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं हैं।


संबंधित आलेख: