हरिद्वारः डिलीवरी के दौरान महिला की मौत! डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप, परिजनों ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक महिला अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रोशनाबाद में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने पूछा है कि इन ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दी है और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।