• Home
  • News
  • Heartbreaking incident in Lohaghat: Uncontrollable canter crushes innocent child on NH! Painful death on the spot, angry people blocked the highway

लोहाघाट में रूह कपाने वाली घटनाः बेकाबू कैंटर ने एनएच पर मासूम बच्चे को कुचला! मौके पर ही दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

editor
  • Awaaz Desk
  • August 06, 2022 06:08 AM
Heartbreaking incident in Lohaghat: Uncontrollable canter crushes innocent child on NH! Painful death on the spot, angry people blocked the highway

चंपावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर आज एक रूह कंपाने वाली घटना हुई है। यहां मल्ला बापरू के पास स्कूल जा रहे एक मासूम को अनियंत्रित कैंटर ने रौंद दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

इस दर्दनाक हादसे की वीडियो देखकर हर किसी की रूह कांप गयी। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के अनुसार गैरी निवासी 11 वर्षीय हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह प्राथमिक विद्यालय गैरी में पढ़ता था। आज सुबह सुबह हिमांशु संकुल स्तरीय उदीयमान खिलाड़ी में प्रतिभाग करने शिक्षकों के साथ जीआईसी बापरु पैदल जा रहा था। इस बीच मल्ला बापरू में पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे बेकाबू कैंटर नंबर यूपी 32-9229 ने उसे रौंद दिया। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग में जाम कर दिया।

इस हादसे को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस कदर अनियंत्रित कैंटर द्वारा मासूम को रौंदा गया। वीडियो रूह कपाने वाली है, वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि अगर समय रहते चालक ब्रेक लगा देता तो हिमांशु बच सकता था, लेकिन कैंटर चालक काल बनकर दूर तक उसे घसीटता ले गया। उधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


संबंधित आलेख: