हेलिकॉप्टर हादसाः जिन्दगी और मौत से लड़ रहे कैप्टन वरूण सिंह का निधन! बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, देशभर में शोक की लहर
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं देशभर में शोक की लहर दौड़ गयी। इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए हमें गहरा दुख हुआ है। गौरतलब है कि बीते 8 दिसम्बर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे के बाद ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जिन्दगी और मौत से जूझ रहे वरूण सिंह ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया।
