• Home
  • News
  • Hello... give 3 crore rupees or else your child will be kidnapped! Threatened phone call to doctor in Haldwani, read the whole matter in the link

हैलो... तीन करोड़ रूपए दे दो वरना तुम्हारे बच्चे का अपहरण कर लिया जायेगा! हल्द्वानी में डॉक्टर को आया धमकी भरा फोन, लिंक में पढ़ें पूरा मामला

editor
  • Awaaz Desk
  • May 10, 2022 01:05 PM
Hello... give 3 crore rupees or else your child will be kidnapped! Threatened phone call to doctor in Haldwani, read the whole matter in the link

नैनीताल। हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक निजी अस्पताल के संचालक को फोन पर धमकी मिली है, जिससे चिकित्सक दहशत मे है। चिकित्सक के अनुसार उसके पास आए फोन पर अज्ञात ने उससे तीन करोड़ रूपए की रंगदारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को पता चला है कि उक्त फोन हापुड़ से आया था और आरोपी की तलाश में एक टीम हापुड़ पहुंच चुकी है। 
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. वैभव कुच्छल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। इस दौरान फोन पर उनसे तीन करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी गयी। फोन करने वाले अज्ञात बदमाश ने पैसा नहीं देने पर डॉक्टर को जान से मारने और बेटे का अपहरण करने की धमकी दी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। उधर धमकी भरा फोन आने के डॉक्टर और उनका पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है और बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।


संबंधित आलेख: