• Home
  • News
  • High command alert regarding the ruckus in Uttarakhand BJP! State President Kaushik and CM Dhami summoned Delhi, will meet Home Minister Shah

उत्तराखण्ड भाजपा में मचे घमासान को लेकर हाईकमान अलर्ट! प्रदेश अध्यक्ष कौशिक और सीएम धामी दिल्ली तलब, गृहमंत्री शाह से करेंगे मुलाकात

editor
  • Manoj Kumar
  • February 18, 2022 10:02 AM
High command alert regarding the ruckus in Uttarakhand BJP! State President Kaushik and CM Dhami summoned Delhi, will meet Home Minister Shah

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा में मचे घमासान को लेकर भाजपा हाईकमान अलर्ट मोड पर आ गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली तलब किया है। गौरतलब है कि भाजपा में इनदिनों घमासान मचा हुआ है, भाजपा में मचे घमासान के बाद प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। अभी हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कथित पत्र और ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बात कही गई है, हांलाकि कौशिक ने पत्र और ट्वीट दोनों को फर्जी बताया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बीजेपी के कई विधायकों द्वारा पार्टी संगठन पर लगाए गंभीर आरोपो पर रिपोर्ट सौपेंगे। सीएम धामी गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी में पार्टी के उम्मीदवार पार्टी नेताओं पर ही चुनाव हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं और आरोपों की इस जद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी आ गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन कौशिक पर अपनी विधानसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी थी।भाजपा सगंठन के कामकाज को जानने- समझने वाले यह बखूबी समझते हैं कि पार्टी संगठन और सरकार दोनों में ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण और प्रभावी होती है और यहां तो उसी प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी का एक वर्तमान विधायक चुनाव में हराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगा रहा है। प्रदेश भाजपा में पिछले दो दिनों से मचे सियासी घमासान पर सख्त रवैया अपनाते हुए भाजपा आलाकमान ने पूरे मामले पर प्रदेश से रिपोर्ट भेजने को कहा था। जिसे लेकर अब कौशिक और सीएम धामी दिल्ली पहुंच रहे हैं। चुनावी परिणाम से पहले इस तरह के घटनाक्रम से विपक्षियों को मौका मिल गया है। वह भी बीजेपी पर कटाक्ष कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: