• Home
  • News
  • Himachal Pradesh was shaken by the fire: The joy of Maghi festival turned to mourning! Two daughters, along with three innocent children, who had come to their parents' home, were burned alive. The son-in-law also died a tragic death.

अग्निकाण्ड से कांपा हिमाचलः माघी पर्व की खुशियां मातम में बदलीं! मायके आईं दो बेटियां तीन मासूम बच्चों सहित जिंदा जलीं, दामाद की भी दर्दनाक मौत

  • Awaaz Desk
  • January 15, 2026 09:01 AM
Himachal Pradesh was shaken by the fire: The joy of Maghi festival turned to mourning! Two daughters, along with three innocent children, who had come to their parents' home, were burned alive. The son-in-law also died a tragic death.

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए अग्निकाण्ड ने पूरे प्रदेश को झंकझोर कर रख दिया है। यहां नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात एक घर में भीषण आग धधक गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन बच्चों सहित छह लोग जिंदा जल गए हैं। बताया जाता है कि दो बेटियां माघी पर्व मनाने के लिए अपने परिवार के साथ मायके आई थीं, लेकिन आधी रात को बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक अग्निकांड में विजय सिंह, भीम सिंह व मीन सिंह के घर जलकर राख हो गए। इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी अग्निकांड में जल गया। इस हादसे में माघी त्योहार मनाने के लिए मायके आईं इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद की भी जिंदा जलकर माैत हो गई। दूसरा दामाद लोकेंद्र पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गांव विजर अग्निकांड में घायल हुआ है, जिसका सीएचसी नौहराधार में उपचार चल रहा है। लोकेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने ससुराल गांव तलांगना में माघी पर्व में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गया था। साथ ही साली व उसका पति भी आए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे कमरे में धुआं फैल गया और रसोई में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसके अतिरिक्त इंद्रा देवी की पशुशाला में भी आग लग गई, जिसमें दो गाय व एक बछड़ा भी जिंदा जल गया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र दुर्गा राम, 44 वर्षीय तृप्ता पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव टपरोली, 36 वर्षीय कविता पत्नी लोकेंद्र निवासी गांव कुमड़ा जिकनीपुल नेरवा, 13 वर्षीय कृतिका पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर देवत नेरवा जिला, 13 वर्षीय सारिका पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर, 3 वर्षीय कार्तिक पुत्र लोकेंद्र निवासी गांव विजर के रूप में हुई है।  
 


संबंधित आलेख: