• Home
  • News
  • Horrific road accident in Himachal: Car falls into ditch near Bhava Nagar! Four killed on the spot, one critically injured.

हिमाचल में भीषण सड़क हादसाः भावा नगर के पास खाई में गिरी कार! चार की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

  • Awaaz Desk
  • February 14, 2026 08:02 AM
Horrific road accident in Himachal: Car falls into ditch near Bhava Nagar! Four killed on the spot, one critically injured.

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भावा नगर के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय हिमेश कुमार, 42 वर्षीय कृष्णा, 47 वर्षीय सुषमा और 30 वर्षीय इंदर लाल के रूप में हुई है। हादसे में विद्या कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। खाई में गिरे वाहन को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में सहयोग दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


संबंधित आलेख: