• Home
  • News
  • Horrifying: Three sisters jumped from the 9th floor after completing an online game task! Their suicide note read, "Sorry, Mom and Dad..."

खौफनाकः ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा कर 9वीं मंज़िल से कूद गईं तीन सगी बहनें! सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा...

  • Awaaz Desk
  • February 04, 2026 07:02 AM
Horrifying: Three sisters jumped from the 9th floor after completing an online game task! Their suicide note read, "Sorry, Mom and Dad..."

नई दिल्ली। गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें तीनों बहनों ने लिखा है सॉरी मम्मी, सॉरी पापा...। पुलिस के मुताबिक तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है। तीनों बहनों ने सुसाइड करने से पहले परिजनों के लिए सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे में छोड़ा। सुसाइड नोट में लड़कियों ने लिखा, ‘सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ लिखा है सब सही है। आप लोग डायरी पढ़ लो। रीड नाऊ... सॉरी मम्मी-पापा...। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में सुसाइड करने वाली तीनों लड़कियां बीती रात करीब दो बजे 9वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दीं। तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। तीन बहनों ने सामूहिक खुदकुशी की है। लड़कियों ने नाम निशिका, प्राची और पाखी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें ऑनलाइन कोरियन गेम की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज़्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे। पुलिस के मुताबिक बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

पिता ने किया चौंकाने वाला दावा
पिता के मुताबिक लड़कियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था। ऐसे में लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वें फ्लोर से कूद गईं। पिता के मुताबिक पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है। गेम में कुल 50 टास्क थे, कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी, वही कमांड तय करती थी। तीनों हर काम साथ करती थीं। आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था। हालांकि तीनो बहनें ऐसा गेम खेलती हैं, इसका पता किसी को नहीं होने दिया। 
 


संबंधित आलेख: