• Home
  • News
  • IAF's Sukhoi Su-30MKI fighter plane crashes in Assam: Accident occurred during a training mission, both pilots sacrificed their lives for the country, lost contact with radar a day earlier

असम में IAF का Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान क्रैश: प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुआ हादसा, दोनों पायलटों ने देश के लिए दी शहादत, एक दिन पहले रडार से हुआ था संपर्क खत्म

  • Awaaz Desk
  • March 06, 2026 06:03 AM
IAF's Sukhoi Su-30MKI fighter plane crashes in Assam: Accident occurred during a training mission, both pilots sacrificed their lives for the country, lost contact with radar a day earlier

नई दिल्ली। असम के करबी आंगलोंग से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलट बलिदान हो गए। वायुसेना ने गुरुवार देर रात क्रैश की पुष्टी की थी। शुक्रवार सुबह एक्स पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की जानकारी दी गई। सेना के मुताबिक तलाशी अभियान जारी है। जब ये हादसा हुआ तब फाइटर जेट उड़ान या मिशन पर था। इसी दौरान उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूटा था। वायु सेना के मुताबिक रडार से संपर्क टूटने के बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया।फिलहाल विमान की स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। वायुसेना के अनुसार यह विमान असम के Karbi Anglong इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जो Jorhat से करीब 60 किलोमीटर दूर है। Indian Air Force ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि Su-30MKI मिशन पर था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे एक दिन पहले गुरुवार शाम को इस विमान के रडार से गायब होने की खबर आई थी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी Mahender Rawat ने बताया कि यह फाइटर जेट जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरकर ट्रेनिंग मिशन पर गया था। शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उससे आखिरी बार संपर्क हुआ था। इसके बाद विमान से संपर्क टूट गया। वह रडार से भी गायब हो गया।


संबंधित आलेख: